बगोदर थाना क्षेत्र के घाघरा गांव में देर रात हथियारबंद नकाबपोश अपराधियों ने बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है।

4 अपराधियों ने त्रिभुवन भुईयां के घर में घुसकर परिजनों को गमछे से बांधकर बंधक बना लिया। इसके बाद घर में रखे 1.05 लाख रुपये नकद और करीब 2 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ धनंजय कुमार राम और थाना प्रभारी राजेश कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है। हजारीबाग से ब्यूरो चीफ मनोहर कुमार की रिपोर्ट।
