Uncategorized

बारिश के बीच दीवार बनी काल, किसान की गई जान

हरदोई में लगातार हो रही बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के पिपरी गांव में मंगलवार देर रात कच्ची दीवार गिरने से 72 वर्षीय किसान हरिपाल की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि हरिपाल घर के पास हाते में सो रहे थे। रात करीब दो बजे अचानक कच्ची दीवार भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। मलबे में दबने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

दीवार गिरने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। 112 पुलिस टीम की मौजूदगी में मलबा हटाकर वृद्ध किसान के शव को बाहर निकाला गया।

सूचना मिलने पर क्षेत्रीय लेखपाल भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। लगातार बारिश के बीच हुए इस हादसे से परिवार में मातम पसरा है।

R हिंदुस्तान न्यूज़ TV से प्रतापनगर-कोथावां से रिपोर्ट अमित तिवारी की खास रिपोर्ट।

Related posts

मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं को सुरक्षा के साथ सशक्तिकरण योजनाओं की जानकारी

prodoxy.ai@gmail.com

गाजीपुर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ महाअभियान के तहत हुआ बृहद वृक्षारोपण,

थाईलैंड में सिद्धार्थनगर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, भारत के लिए जीते पदक

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment