CITY

बेटी से बातचीत से नाराज़ पिता ने युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

हरदोई के थाना मझिला क्षेत्र में पुलिस ने युवक की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को हत्या में प्रयुक्त सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 20 जुलाई 2026 को ग्राम दौलतपुर निवासी युवक तहज़ीब का शव गांव के बाहर सड़क किनारे मिला था। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की मां की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने गांव निवासी नसीम पुत्र सादिक खां को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक उसकी बेटी से बातचीत करता था। उसने कई बार इसका विरोध किया, लेकिन बातचीत बंद नहीं हुई। इसी बात से नाराज़ होकर उसने कथित रूप से गमछे से गला कसकर तहज़ीब की हत्या कर दी और शव को मोटरसाइकिल से गांव के बाहर सड़क किनारे फेंक दिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त गमछा, एक मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद करने का दावा किया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की आगे की जांच जारी है।

रिपोर्टर: सुधीर अवस्थी, R Hindustan TV News

Related posts

शाहजहांपुर में बाल अश्लील सामग्री प्रसारित करने के आरोप में युवक गिरफ्तार

prodoxy.ai@gmail.com

दिल्ली में छात्र आंदोलन का समर्थन करने जा रहे दो छात्रों से मारपीट, वीडियो वायरल

prodoxy.ai@gmail.com

बेनीगंज में चोरों का आतंक! दीवार तोड़कर घर में घुसे चोर, 31 हजार नकदी और जेवरात पार

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment