Uncategorized

विकास की राह देखता परेली ग्राम पंचायत

जिला हरदोई शाहाबाद ब्लॉक से महज 10 किमी दूर ग्राम पंचायत परेली के विकास के दावों की खुली #पोल

हरदोई: ग्राम पंचायत परेली आज भी बुनियादी विकास की राह देख रहा है। एक तरफ जहां सरकार गांव-गांव पक्की सड़कों और बेहतर नागरिक सुविधाओं के बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं दूसरी तरफ परेली के ग्रामीण आज भी कीचड़युक्त रास्तों और बदहाली के बीच जीने को मजबूर हैं प्रशासनिक अनदेखी और खोखले दावों को बयां कर रहा है। परेली ग्राम पंचायत

नालियों का उचित प्रबंध न होने के कारण जलजमाव बना रहता है, सफाई कर्मी कभी सफाई करने नहीं आते जिससे हर रास्ता दलदल में तब्दील हो चुका है। ग्रामीण रोजाना इस कीचड़ भरे रास्ते से होकर गुजरने को मजबूर हैं।
स्कूली बच्चों और मरीजों के लिए #आफत बना रास्ता:
सड़क की इस दुर्दशा के कारण सबसे अधिक मुसीबत स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को उठानी पड़ रही है। आए दिन दोपहिया वाहन चालक इस कीचड़ में फिसलकर गिर जाते हैं और चोटिल होते हैं।

Related posts

हरदोई में प्रसूता की मौत, निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

prodoxy.ai@gmail.com

नेपाल में बाढ़ के बाद सीतापुर के तीन युवक लापता, विधायक ज्ञान तिवारी ने डीएम से की बात

prodoxy.ai@gmail.com

मिशन शक्ति अभियान में महिलाओं को सुरक्षा के साथ सशक्तिकरण योजनाओं की जानकारी

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment