BREAKING NEWS

हरदोई: पद्मावत ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, दिल्ली मजदूरी के लिए जा रहा था

रिपोर्ट: उपदेश सिंह, मंडल प्रभारी

हरदोई | हरदोई जिले के संडीला क्षेत्र में पद्मावत एक्सप्रेस से गिरने के बाद एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय विजय कुमार, निवासी ग्राम महुआ, थाना अंतु, जिला प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। वह दिल्ली मजदूरी करने जा रहा था।

जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात विजय कुमार संडीला के रहीमाबाद रेलवे क्रॉसिंग के पास पद्मावत ट्रेन से गिर गए और ट्रैक के किनारे घायल अवस्था में पड़े रहे। सोमवार सुबह क्रॉसिंग के गेटमैन की नजर उन पर पड़ी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तत्काल संडीला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया।

इलाज के दौरान सोमवार देर रात विजय कुमार की मौत हो गई। पुलिस को युवक के पास से एक टूटा हुआ मोबाइल मिला। मोबाइल की सिम निकालकर दूसरे फोन में लगाने पर परिजनों से संपर्क हो सका, जिसके बाद मृतक की पहचान की गई।

मंगलवार को संडीला पहुंचे मृतक के पिता मेवालाल ने बताया कि विजय रविवार शाम पद्मावत ट्रेन से दिल्ली मजदूरी करने के लिए निकले थे। विजय अपने पीछे दो बेटे और दो बेटियों का परिवार छोड़ गए हैं।

संडीला कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र कुमार पंकज ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर ली गई है।

Related posts

टिटलागढ़ में अस्पताल शिफ्ट होने के बाद इलाज में देरी का आरोप,मरीज की मौत से लोगों में आक्रोश।

prodoxy.ai@gmail.com

पुणे: मंगेतर की मौत मामले में युवती और उसके कथित प्रेमी पर हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

prodoxy.ai@gmail.com

शिवपुरी पुलिस की बड़ी सफलता: गुड़गांव से बरामद हुई अपहृत नाबालिग, आरोपी गिरफ्तार

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment