CITY

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर डीएम की समीक्षा बैठक, जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर

शिवहर | ब्यूरो चीफ अजय कुमार

स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित होने वाले ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियों को लेकर शिवहर जिला प्रशासन ने व्यापक स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में अभियान को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में सभी सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और प्रत्येक घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ भारतीय ध्वज संहिता (फ्लैग कोड) का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि जीविका समूहों के माध्यम से प्रत्येक प्रखंड में 4,000 तिरंगे उपलब्ध कराए जाएं तथा पंचायत स्तर तक उनका सुचारु वितरण सुनिश्चित किया जाए।

डीएम ने 12 अगस्त को जिला एवं प्रखंड स्तर पर भव्य तिरंगा यात्रा, बाइक एवं साइकिल रैली, तिरंगा वितरण, रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा “सेल्फी विद तिरंगा” अभियान आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन आयोजनों के माध्यम से देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाया जाए और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

बैठक के अंत में जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी ने जिले के सभी नागरिकों से पूरे उत्साह के साथ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में भाग लेने और इसे जन-आंदोलन का स्वरूप देने की अपील की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रीय एकता का संदेश हर घर तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Related posts

आज के दौर में युवा संस्कारों से भटककर नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं: एएसपी चैनसिंह महेचातखतगढ़ थाना में सीएलजी बैठक, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और नशा मुक्ति पर दिया जोर

मृतक जेलकर्मी के परिवार को वित्तीय लाभ न दिलाने पर कनिष्ठ सहायक निलंबित

prodoxy.ai@gmail.com

छतरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 163 क्विंटल वजनी बिजली के खंभे चुराने वाले 3 चोर गिरफ्तार, ₹20 लाख का माल बरामद

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment