CRIME

5 साल से फरार दो स्थाई वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश

शिवपुरी | R हिन्दुस्तान TV न्यूज़*

शिवपुरी जिले में फरार, इनामी एवं स्थाई गिरफ्तारी वारंटियों की तामीली के लिए पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना सुरवाया पुलिस ने आरसीटी क्रमांक 321/2021 के करीब 5 साल पुराने प्रकरण में फरार चल रहे दो स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस करैरा विनायक शुक्ला के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई।

थाना सुरवाया पुलिस ने 29 सितंबर 2026 को *लाखन पुत्र जीवनलाल रावत, निवासी ककरवाया थाना देहात तथा *राजू पुत्र मुनीराम आदिवासी, निवासी ग्राम गढ़ीबरौद थाना सुरवाया को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय शिवपुरी के समक्ष पेश किया गया।

Related posts

दुर्गा पूजा को लेकर लम्भुआ में पुलिस अलर्ट, अधिकारियों ने किया पैदल गश्त

prodoxy.ai@gmail.com

पीएम किसान योजना के नाम पर साइबर ठगी का पर्दाफाश, पुलिस ने पीड़ित को लौटाए ₹4,999

ललितपुर में जुआ खेलते 6 लोग गिरफ्ता , बानपुर पुलिस ने पकड़े जुआरी, नकदी बरामद

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment