CITY

प्रतिभा सम्मान समारोह को सफल बनाने हेतु मैथिल ब्राह्मण सभा की बैठक आयोजित

पीलीभीत। मैथिल ब्राह्मण सभा द्वारा आगामी 28 जून 2026 को आयोजित होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह को सफल बनाने के लिए बुधवार को न्यूरिया हुसैनपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन श्री शिव चरण लाल शर्मा के निजी आवास पर किया गया, जिसकी अध्यक्षता उन्होंने स्वयं की।

बैठक में 28 जून को टनकपुर रोड स्थित पीलीभीत बैंक्वेट हॉल में आयोजित होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियों की समीक्षा की गई। कार्यक्रम में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक एवं परास्नातक परीक्षाओं में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं तथा समाज के गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।

सभा के पदाधिकारियों ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा बरेली के जिलाध्यक्ष मैथिल सोमपाल शर्मा होंगे, जो मेधावियों को स्मृति चिन्ह, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित करेंगे।

बैठक में तहसील सदर क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं नगरों में किए गए जनसंपर्क अभियान की समीक्षा करते हुए कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई।

इस अवसर पर महेश शर्मा, मनीष शर्मा, कृष्णपाल शर्मा, घनश्याम शर्मा, अजय शर्मा, छत्रपाल शर्मा, भगवानदास शर्मा एडवोकेट, जितेंद्र शर्मा एडवोकेट, गौरव शर्मा सभासद, ओ.पी. शर्मा, सुशील शर्मा, राजू शर्मा, सत्यम शर्मा, रजत शर्मा सहित अनेक समाजसेवी उपस्थित रहे।

बैठक का संचालन गौरव शर्मा सभासद ने किया।

रिपोर्ट: राजू सक्सेना
ब्यूरो चीफ, पीलीभीत

Related posts

आज के दौर में युवा संस्कारों से भटककर नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं: एएसपी चैनसिंह महेचातखतगढ़ थाना में सीएलजी बैठक, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और नशा मुक्ति पर दिया जोर

गरौली पुलिस के तीन निरीक्षक बने डीएसपी, एसपी ने पहनाए पदोन्नति के स्टार

prodoxy.ai@gmail.com

कन्नौज में संत रविदास जयंती पर निकली भव्य कलश यात्रा, मंत्री असीम अरुण हुए शामिल

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment