CITY

माँ पीताम्बरा देवी के दर्शन कर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने लिया आशीर्वाद, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह के सीतापुर आगमन पर उन्होंने खैराबाद स्थित पवित्र भुइयां ताली तीर्थस्थल पहुंचकर माँ पीताम्बरा देवी के दर्शन-पूजन किए तथा महाराज जी बजरंग मुनि का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला, अभिषेक मिश्रा, खैराबाद नगर पालिका अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता, अवधेश कटियार, मंडल अध्यक्ष रामकिशन पाल सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने प्रदेश उपाध्यक्ष का स्वागत किया और संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा की।

भाजपा नेताओं ने मंदिर परिसर में प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना करते हुए पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: आर हिंदुस्तान टीवी न्यूज

Related posts

प्रयागराज के तीन रोइंग खिलाड़ियों का यूपी टीम में चयन, नेशनल चैंपियनशिप में दिखाएंगे दम

prodoxy.ai@gmail.com

कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने दाखिल किया नामांकन, वरिष्ठ नेताओं की रही मौजूदगी

prodoxy.ai@gmail.com

हरदोई पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड का निरीक्षण, डायल-112 व्यवस्था भी परखी

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment