CITY

झमाझम बारिश के बीच श्रद्धा का संगम, लौकिहा में संपन्न हुआ भव्य रुद्राभिषेक

बहराइच। जनपद बहराइच के विकासखंड शिवपुर अंतर्गत ग्राम सभा लौकिहा में झमाझम बारिश के बीच भगवान शिव का भव्य रुद्राभिषेक श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। लगातार वर्षा होने के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं दिखी। बारिश के बीच भक्त पूरे विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करते रहे।

कार्यक्रम के आयोजक ग्राम लौकिहा निवासी रामफल पोरवाल ने बताया कि यह रुद्राभिषेक का पांचवां आयोजन है। क्षेत्र के लोगों की बढ़ती आस्था और सहभागिता इस आयोजन को हर वर्ष और अधिक भव्य बना रही है। आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान शिव का अभिषेक एवं पूजन-अर्चन करने पहुंचे।

रुद्राभिषेक में शिवपुर बाजार निवासी अरविंद जायसवाल, राजेश जायसवाल, सुरेश, राजकुमार मिश्रा, पुरुषोत्तम मिश्रा, जगदीश वर्मा, सियाराम लोधी, हरिओम वर्मा, हरिश्चंद्र पोरवाल सहित अनेक श्रद्धालुओं ने सहभागिता निभाई। बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी रुद्राभिषेक कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। क्षेत्र में इस धार्मिक आयोजन की व्यापक चर्चा रही।

इस अवसर पर ऋषिकेश धाम से पधारे कथावाचक शिव चैतन्य जी महाराज ने भक्तों को शिव भक्ति का महत्व बताते हुए धर्म, सेवा और सदाचार का संदेश दिया।

रिपोर्ट: मिठई लाल उर्फ गुरुजी

Related posts

जस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 पर संभाग स्तरीय जनसुनवाई सम्पन्न, चित्तौड़गढ़ में आमजन और विशेषज्ञों ने दिए सुझाव

पीलीभीत में पुलिस अधीक्षक की फुट पेट्रोलिंग, शांति एवं कानून व्यवस्था का लिया जायजा

prodoxy.ai@gmail.com

खण्डार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 144 पव्वे अवैध देशी शराब और 12 बीयर बोतलों के साथ आरोपी गिरफ्तार

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment