CITYCRIME

हजारीबाग में हूल दिवस पर वीर शहीद सिदो-कान्हू को श्रद्धांजलि, जिला प्रशासन ने किया नमन

हजारीबाग। हूल दिवस के अवसर पर हजारीबाग जिला प्रशासन ने अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू, चांद, भैरव और फूलो-झानो सहित झारखंड के सभी वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपायुक्त हेमंत सती सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों ने वीर शहीदों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अद्वितीय बलिदान को स्मरण किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने शहीदों के संघर्ष और आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए दिए गए उनके योगदान को याद किया।

उपायुक्त हेमंत सती ने अपने संबोधन में कहा कि हूल आंदोलन देश के इतिहास में स्वतंत्रता, स्वाभिमान और अन्याय के खिलाफ संघर्ष का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वीर शहीदों का त्याग और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। साथ ही सभी से उनके आदर्शों पर चलने और समाज में एकता, न्याय एवं विकास के लिए कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने भी शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

रिपोर्ट: मनोहर कुमार राज, ब्यूरो चीफ, हजारीबाग (झारखंड)

Related posts

शिवपुरी: 26 बकरियां चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, 2 लाख की बकरियां बरामद

prodoxy.ai@gmail.com

हजारीबाग एसपी अमन कुमार ने किया कटकमदाग थाना का निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के दिए निर्देश

prodoxy.ai@gmail.com

हरदोई में जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में सुनीं 104 शिकायतें

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment