CITY

सवाई माधोपुर: पूर्व कैबिनेट मंत्री अशोक बैरवा ने सादगी के साथ मनाया जन्मदिन

राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के कुशालीदर्रा स्थित निजी आवास पर पूर्व कैबिनेट मंत्री अशोक बैरवा ने अपना जन्मदिन सादगीपूर्ण वातावरण में कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों के बीच मनाया। सुबह से ही उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

खण्डार विधानसभा क्षेत्र के खण्डार, शिवाड़, चौथ का बरवाड़ा, ईसरदा, फलौदी, डूंगरी, भूरी पहाड़ी, छाण सहित विभिन्न गांवों और कस्बों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक कार्यक्रम में पहुंचे। सभी ने साफा पहनाकर, माला, बुके और गुलदस्ते भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कई समर्थकों ने मिठाई खिलाकर अपने स्नेह और सम्मान का इजहार किया।

इस अवसर पर अशोक बैरवा ने कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम पूरे समय सादगी, आत्मीयता और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

रिपोर्ट: बृजेश त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, कुशालीदर्रा (सवाई माधोपुर)

Related posts

सीतापुर: भुंइया ताली तीर्थ पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह का भव्य स्वागत, मां बगलामुखी का किया पूजन

prodoxy.ai@gmail.com

हरदोई पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड का निरीक्षण, डायल-112 व्यवस्था भी परखी

prodoxy.ai@gmail.com

बांसी पुलिस की तत्परता से 2 वर्षीय मासूम बच्ची परिजनों से मिली, परिवार ने जताया आभार!

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment