CRIME

अररिया: कुर्साकांटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

अररिया, बिहार | रिपोर्टर: अवेश आलम

बिहार में लागू शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत अररिया जिले की कुर्साकांटा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 13 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कुर्साकांटा थाना प्रभारी रोहित कुमार के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के बाबाजी अखाड़ा गांव में अवैध रूप से देसी शराब का भंडारण किया गया है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने विशेष टीम गठित कर संबंधित स्थान पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान आरोपी के घर से लगभग 13 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुनील कुमार हंसदा, पिता बाबूचंद हंसदा, निवासी बाबाजी अखाड़ा, थाना कुर्साकांटा, जिला अररिया के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत के लिए माननीय न्यायालय, अररिया में प्रस्तुत किया जा रहा है।

कुर्साकांटा पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की सराहना करते हुए क्षेत्र में लगातार ऐसे अभियान चलाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related posts

थाने से फरार दो 25-25 हजार के इनामी गैंगस्टर दो घंटे में गिरफ्तार!

prodoxy.ai@gmail.com

निवेश के नाम पर साइबर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, खण्डार पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मोहम्मदपुर विद्युत उपकेंद्र में 5 एमवीए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर का शिलान्यास, ओवरलोडिंग और लो वोल्टेज की समस्या से मिलेगी राहत

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment