Fitness

सिद्धार्थनगर में 5 चोरी की घटनाओं का खुलासा, 2 शातिर चोर गिरफ्तार!

बार-बार चोरी की वारदातों से परेशान पुलिस को बड़ी सफलता, दो शातिर चोरों को दबोचकर कई घटनाओं का राज खोला।

विशेष संवादाता

नागेश्वर मिश्रा

टाईटल एक्सप्रेस नेटवर्क सिद्धार्थनगर में 5 चोरी की घटनाओं का खुलासा, 2 शातिर चोर गिरफ्तार!

बार-बार चोरी की वारदातों से परेशान पुलिस को बड़ी सफलता, दो शातिर चोरों को दबोचकर कई घटनाओं का राज खोला।

सिद्धार्थनगर। जनपद के थाना बाँसी पुलिस और जनपदीय एंटी थेफ्ट/सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की पांच घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान और ₹12,400 नकद बरामद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार तथा क्षेत्राधिकारी बाँसी सुबेन्दू सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की घटनाओं में शामिल दो संदिग्ध व्यक्ति राप्ती नदी के पास बने पिंक बूथ के पास बैठे हैं और फिर से चोरी करने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर दोनों आरोपी भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम मनोज कुमार उर्फ रोशन पुत्र रामप्रकाश निवासी रुदलापुर थाना कोतवाली बाँसी और शनि चौधरी पुत्र कोदई प्रसाद निवासी तेजगढ़ थाना कोतवाली बाँसी जनपद सिद्धार्थनगर बताया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 02 बैटरी, 01 डीवीआर, 01 माउस, 01 लोहे की सब्बल, 01 पेचकस, 01 पिलास तथा ₹12,400 नकद बरामद हुए।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में बाँसी, डुमरियागंज और ढेबरुआ थाना क्षेत्रों में दर्ज 5 चोरी के मुकदमों का खुलासा हुआ है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।

Related posts

New York’s first women-only boxing club is here

prodoxy.ai@gmail.com

थाने से फरार दो 25-25 हजार के इनामी गैंगस्टर दो घंटे में गिरफ्तार!

prodoxy.ai@gmail.com

3 Fitness goals you need to ditch immediately, according to a pro

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment