CITY

टिटिलागढ़ में 500 बच्चों का हुआ निःशुल्क नेत्र परीक्षण, मरवाड़ी महिला सम्मेलन और सृजन शाखा की पहल

टिटिलागढ़ | रिपोर्ट: प्रकाश कुमार गोयल

टिटिलागढ़ स्थित ओम वैली जूनियर विंग्स विद्यालय में सोमवार को कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन एससीडी आई हॉस्पिटल, उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन महिला शाखा तथा सृजन शाखा (मारवाड़ी महिला समिति की जूनियर शाखा) के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

शिविर का शुभारंभ उत्कल प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के जोनल उपाध्यक्ष प्रकाश कुमार गोयल, अध्यक्ष विनोद मारोदिया, प्रधानाचार्य नागा मालेश्वर राव, चीफ एडवाइजर डॉ. रॉबिन चंद्र परमानिक, जूनियर वाइस चांसलर निशि बेरी एवं महिला शाखा की पदाधिकारियों ने किया।

आयोजकों ने बताया कि मोबाइल, लैपटॉप और टीवी के बढ़ते उपयोग के कारण बच्चों की आंखों पर पड़ रहे दुष्प्रभाव को देखते हुए यह शिविर आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य बच्चों की आंखों की समय पर जांच, आंखों की सुरक्षा और दृष्टि संबंधी जागरूकता बढ़ाना है।

शिविर में करीब 500 विद्यार्थियों की आंखों की जांच की गई। सभी बच्चों को बिस्किट पैकेट भी वितरित किए गए। कार्यक्रम के सफल आयोजन में एससीडी आई हॉस्पिटल की टीम, मारवाड़ी महिला सम्मेलन, सृजन शाखा और विद्यालय के शिक्षकों ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

Related posts

पीलीभीत: तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे युवक को मारी टक्कर, हालत गंभीर, पुलिस जांच में जुटी

किसानों और आमजन की समस्याओं के समाधान की मांग, 29 जून तक कार्रवाई नहीं होने पर धरने की चेतावनी

मैनपुरी: जलभराव से बदहाल कंजाहार गांव, ग्रामीणों ने प्रशासन को दी आंदोलन की चेतावनी

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment