CITY

PCS से IAS बने पंकज वर्मा का भव्य सम्मान, शिवसेना ने दी बधाई

रादाबाद। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण में आयोजित एक सम्मान समारोह में शिवसेना के जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में पीसीएस से आईएएस बने पंकज वर्मा का भव्य सम्मान किया गया। इस अवसर पर शिवसेना पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर, तिलक लगाकर, पटका पहनाकर तथा लड्डू वितरित कर अपनी शुभकामनाएं दीं।

समारोह को संबोधित करते हुए जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि पंकज वर्मा की यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने पंकज वर्मा के उज्ज्वल भविष्य एवं सफल प्रशासनिक कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे अपनी सेवाओं से समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने भी पंकज वर्मा को आईएएस बनने पर बधाई देते हुए उनके बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर वीरेंद्र अरोड़ा, शिबू पांडे, अरुण ठाकुर, अनुज सिंह, हर्ष सिंह, धर्मेंद्र भाई, शरद चौहान सहित बड़ी संख्या में शिवसेना पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट: पवन गुप्ता, मुरादाबाद।

Related posts

रेउसा में पीस कमेटी की बैठक, चेहल्लुम, बारावफात और कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां तेज

prodoxy.ai@gmail.com

जज के आरोपों पर घिरीं IAS दुर्गा शक्ति नागपाल, हाईकोर्ट ने लिया सख्त रुख

prodoxy.ai@gmail.com

पोड़ी की अरपा नदी में कथित अवैध रेत खनन को लेकर विवाद, पत्रकार ने लगाए हमला और धमकी के आरोप

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment