स्थान: खंडार, सवाई माधोपुर (राजस्थान)
रिपोर्टर: बृजेश त्रिवेदी
सवाई माधोपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खंडार थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 143 पव्वे अवैध देशी शराब और परिवहन में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल जब्त की है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर के निर्देशन में चल रहे अभियान के दौरान 2 अगस्त 2026 को गश्त कर रही पुलिस टीम को सूचना मिली कि एक युवक मोटरसाइकिल पर अवैध देशी शराब लेकर पाली से नरवला-गोठड़ा होते हुए खंडार की ओर आ रहा है। सूचना के आधार पर गोठड़ा मोड़ और गोठड़ा गांव के बीच नाकाबंदी की गई।
नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके कब्जे से 143 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही शराब और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मानवेंद्र मीणा (20 वर्ष) पुत्र मुकुलश मीणा, निवासी बड़ौद, थाना बहरावण्डा कलां, जिला सवाई माधोपुर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

यह कार्रवाई खंडार थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार तथा कांस्टेबल सुनील और मूलाराम की टीम ने संयुक्त रूप से की।
टैग: सवाई माधोपुर, खंडार पुलिस, अवैध शराब, आबकारी अधिनियम, राजस्थान पुलिस, पुलिस कार्रवाई, क्राइम न्यूज़
कैटेगरी: क्राइम | राजस्थान
