BREAKING NEWS

गढ़चिरौली में माओवादियों के नाम से बैनर-पोस्टर लगाने के मामले में NMDC कर्मचारी ईश्वर राव गिरफ्तार

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के थाना पीपली बुर्गी क्षेत्र में माओवादियों के नाम से बैनर और पोस्टर लगाए जाने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ईश्वर राव, निवासी किरंदुल (छत्तीसगढ़) एवं NMDC में कार्यरत कर्मचारी के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में थाना पीपली बुर्गी में अपराध क्रमांक 01/2026 दर्ज किया गया है। प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 353(1)(B), 189(2), 190, 61(2), 3(5), महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 135 तथा गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA), 1967 की धारा 10, 13, 20 एवं 39 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर महाराष्ट्र पुलिस ने 27 जुलाई 2026 को ईश्वर राव को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए 30 जुलाई 2026 को महाराष्ट्र पुलिस ने किरंदुल स्थित ईश्वर राव के आवास डीएस/578 में विधिवत तलाशी की कार्रवाई भी की। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है तथा जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर अनमोल राय
किरंदुल

Related posts

सातफेरे भी नहीं तोड़ सके पुराने रिश्ते, एक न हो सके तो एक ही फंदे पर झूलगएदोनों… गांव में पसरा मातम

prodoxy.ai@gmail.com

टिटलागढ़ में अस्पताल शिफ्ट होने के बाद इलाज में देरी का आरोप,मरीज की मौत से लोगों में आक्रोश।

prodoxy.ai@gmail.com

बारां में छात्रों और युवाओं के सम्मान में कांग्रेस का विजय मार्च, शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही की उठी मांग

Leave a Comment