अयोध्या में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने और अधिकारियों-कर्मचारियों को सुविधाजनक कार्य वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में एसपी सिटी कार्यालय, धारा रोड का जीर्णोद्धार एवं उन्नयन कार्य पूरा किया गया।

नवीनीकरण के बाद एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कार्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं और उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न कार्यालय कक्षों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली। एसएसपी ने कार्यालय की कार्यप्रणाली, सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा। कार्यालय के उन्नयन से पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को बेहतर एवं सुविधाजनक कार्य वातावरण मिलने की उम्मीद है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी, पुलिस अधीक्षक नगर चक्रपाणि त्रिपाठी, एसपी यातायात अयोध्या प्रसाद, क्षेत्राधिकारी अयोध्या आशुतोष तिवारी समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
ब्यूरो प्रमुख: वेद प्रकाश राजपूत
