Uncategorized

हजारीबाग में अवैध लॉटरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 90 हजार टिकट बरामद

हजारीबाग, झारखंड। टाटीझरिया थाना क्षेत्र के 17 माइल के पास पुलिस ने अवैध लॉटरी तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 90 हजार अवैध लॉटरी टिकट बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि पिकअप वाहन को भी जब्त किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 10 सितंबर 2026 को सुबह करीब 7:10 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि हजारीबाग से टाटीझरिया होते हुए बगोदर की ओर एक पिकअप वाहन में भारी मात्रा में अवैध लॉटरी टिकट ले जाए जा रहे हैं। सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई के लिए थाना प्रभारी इन्द्रजीत कुमार के नेतृत्व में छापेमारी दल गठित किया गया।

पुलिस टीम 17 माइल के पास पहुंची तो हजारीबाग की ओर से एक सफेद पिकअप वाहन आता दिखाई दिया। पुलिस वाहन को देखकर चालक ने सड़क पर गाड़ी खड़ी कर भागने का प्रयास किया, लेकिन सशस्त्र बल के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया।

तलाशी के दौरान पिकअप वाहन JH02BW3718 के डाले से प्लास्टिक के बोरों में सील किए गए 30 बंडल, जिनमें कुल 60 कार्टून बरामद हुए। प्रत्येक कार्टून में करीब 1500 लॉटरी पेपर थे। इस तरह कुल 90,000 लॉटरी पेपर मिले, जिन पर अलग-अलग नामों से 21 प्रकार के लॉटरी टिकट छपे हुए थे। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

रिपोर्ट: मनोहर कुमार राज, ब्यूरो चीफ हजारीबाग, झारखंड
R Hindustan TV News

Related posts

बारिश के बीच गूंजा कविता का रंग, ‘सेवा को सम्मान’ कार्यक्रम का भव्य समापन

prodoxy.ai@gmail.com

कौशाम्बी में एसपी-डीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

prodoxy.ai@gmail.com

रन्नौद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के फरार आरोपी परमाल यादव गिरफ्तार, वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा गया

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment