Uncategorized

लटेरी में वाहन चेकिंग अभियान, 14 चालान से ₹4,400 समन शुल्क वसूला

लटेरी। शासन के दिशा-निर्देशों के पालन में लटेरी थाना पुलिस ने मकसूदानगढ़ रोड पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया।

इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई। पुलिस ने कुल 14 चालान बनाए, जिनसे ₹4,400 का समन शुल्क वसूल किया गया।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट सहित आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने और सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने की समझाइश भी दी। पुलिस ने बताया कि सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

विदिशा से संवाददाता जितेन्द्र प्रजापति की रिपोर्ट

Related posts

दूध में मक्खी और मिठाई में फफूंद मिलने पर कार्रवाई

prodoxy.ai@gmail.com

चित्तौड़गढ़ में जिला स्तरीय रोजगार उत्सव: 527 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, विकास परियोजनाओं का हुआ वर्चुअल प्रसारण

तिर्वा में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment