CITY

बुधबाजार की बदहाल व्यवस्थाओं पर ईओ ने जताई नाराजगी, तत्काल सुधार के दिए निर्देश

शाहाबाद, हरदोई।
शाहाबाद नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी (ईओ) सर्वेश कुमार कुशवाहा ने शुक्रवार को मोहल्ला बुधबाजार का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों की समस्याओं का जायजा लिया। मोहल्लेवासियों की शिकायत पर मौके पर पहुंचे ईओ ने क्षेत्र में टूटी पुलिया, खराब नलों, सड़क पर फैली गंदगी और जलभराव की स्थिति का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सड़क की बदहाल स्थिति के साथ जगह-जगह गंदगी और जलभराव देखकर ईओ ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए समस्याओं का तत्काल प्रभाव से निस्तारण कराने के आदेश दिए।

ईओ सर्वेश कुमार कुशवाहा ने टूटी पुलिया की मरम्मत, खराब नलों को दुरुस्त कराने, सड़कों की साफ-सफाई कराने और जलभराव की समस्या दूर करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि नगरवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान मौजूद मोहल्लेवासियों ने नगर पालिका द्वारा समस्याओं का संज्ञान लिए जाने पर संतोष व्यक्त किया और जल्द समाधान होने की उम्मीद जताई।

रिपोर्ट: शुभम त्रिपाठी, शाहाबाद, हरदोई

Related posts

सीतापुर: खैराबाद पालिका बैठक में भारी हंगामा

prodoxy.ai@gmail.com

सवाई माधोपुर में पल्स पोलियो अभियान शुरू, नौनिहालों ने गटकी दो बूंद जिंदगी की

prodoxy.ai@gmail.com

मोहम्मदपुर में अनिकेत शिक्षण प्रशिक्षण सेवा संस्थान का कार्यक्रम, लाभार्थियों को चेक व कार्ड वितरित

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment