CITY

बगोदर में बड़ी लूट: परिवार को बंधक बनाकर लाखों की डकैती।

बगोदर थाना क्षेत्र के घाघरा गांव में देर रात हथियारबंद नकाबपोश अपराधियों ने बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है।

4 अपराधियों ने त्रिभुवन भुईयां के घर में घुसकर परिजनों को गमछे से बांधकर बंधक बना लिया। इसके बाद घर में रखे 1.05 लाख रुपये नकद और करीब 2 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ धनंजय कुमार राम और थाना प्रभारी राजेश कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है। हजारीबाग से ब्यूरो चीफ मनोहर कुमार की रिपोर्ट।

Related posts

सियासत से ऊपर संवेदना: सांसद जय प्रकाश रावत ने दिल्ली में कांग्रेस जिलाध्यक्ष का जाना हाल

prodoxy.ai@gmail.com

गुना में वर्षा पूर्व नाला सफाई अभियान तेज, विभिन्न वार्डों में जारी कार्य

prodoxy.ai@gmail.com

गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर पुलिस लाइन हमीरपुर में कार्यक्रम, उत्कृष्ट पुलिसकर्मी सम्मानित

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment