सीतापुर के खैराबाद नगर पालिका की बोर्ड बैठक आज अचानक राजनीतिक अखाड़ा बन गई।

सांसद राकेश राठौर की मौजूदगी में बैठक के दौरान उस समय हंगामा मच गया, जब कमालसराय से सभासद प्रतिनिधि जहीर अचानक अपनी सीट से उठकर नगर पालिका अध्यक्ष की टेबल की ओर बढ़े। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार माहौल इतना गरमा गया कि अफरा-तफरी मच गई। पुलिस की समय रहते तत्परता से बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना के बाद अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता ने इसे एक सोची-समझी साजिश करार देते हुए आरोप लगाया कि जहीर का मकसद अध्यक्ष पर हमला करना था। इस पूरे विवाद के पीछे नजूल भूमि को लेकर पुरानी रंजिश बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
