कन्नौज | रिपोर्ट: जयभान सिंह | R हिंदुस्तान TV NEWS
उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के थाना छिबरामऊ परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से जनसुनवाई कर दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं।

जनसुनवाई के दौरान डीएम और एसपी ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों को पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ सुना जाए तथा उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन को त्वरित न्याय और प्रभावी प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराना है।
अधिकारियों ने समाधान दिवस में प्राप्त सभी प्रार्थना-पत्रों की गुणवत्ता के साथ जांच करने और निर्धारित समय सीमा में उनका निस्तारण करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि भूमि विवाद, राजस्व और पुलिस से जुड़े मामलों में समन्वय बनाकर कार्रवाई करें, जिससे कानून-व्यवस्था मजबूत रहे और जनता का प्रशासन पर विश्वास बना रहे।
