Uncategorized

सीएम योगी के आगमन को लेकर तैयारियां तेज, विधायक ने किया स्थलीय निरीक्षण

एक नवंबर को भोपा बाजार ओवरब्रिज का उद्घाटन करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ*

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक नवंबर को चौरीचौरा आगमन और भोपा बाजार ओवरब्रिज के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। रविवार को चौरीचौरा विधायक इंजीनियर सरवन निषाद ने अधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम से जुड़े विभिन्न स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां निर्धारित समय में पूरी करने के निर्देश दिए।

विधायक ने फुटहवा इनार स्थित भाजपा नेता अविजित जायसवाल लवी के गोदाम में प्रस्तावित हेलीपैड, जनसभा स्थल और शहीद स्मारक से गौनर तक जाने वाले मार्ग के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हेलीपैड और जनसभा स्थल की तैयारियों की जानकारी ली। साथ ही मार्ग निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए प्रशासनिक और संगठनात्मक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। विधायक ने अधिकारियों को कार्यक्रम से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी करने और निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम रवि कुमार सिंह, सीओ कुंदन कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा, चेयरमैन सन्नी जायसवाल, भाजपा नेता अविजित जायसवाल लवी, मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर जायसवाल, राजकुमार गुप्ता, आलोक पटवा, अमित जायसवाल और अनिल जायसवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।

*रिपोर्ट: ओम प्रकाश यादव, गोरखपुर

Related posts

दुर्घटना

prodoxy.ai@gmail.com

शाहजहांपुर: तिलहर पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार

prodoxy.ai@gmail.com

एटा पुलिस लाइन में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment