Travel

दुर्घटना

आटो रिक्शा और बाइक में भिड़ंत मोटरसाइकिल सवार को आई गंभीर चोट

खेसरहा थाना के कुर्थिया चौकी क्षेत्र के छितही गांव के पास बाइक और आटो रिक्शा से आमने-सामने की भिंड़त में बाइक चालक को गंभीर चोट आ गई, उपचार के लिए स्थानीय लोग सीएचसी खेसरहा ले गये, जहां स्थिति सामान्य बताई जा रहीं हैं। घटना मंगलवार करीब साढे तीन बजे की बताई जा रही है।

सूरज पासवान (32) संतकबीरनगर जनपद के थाना सांथा के भगौसा‌ गांव का निवासी बताया जा रहा है,वह बांसी के पास घघुआ ताड़ी निकालने जा रहें था,अभी वह छितही गांव के पास पहुंचा ही था कि बेलौहा के तरफ से तेज रफ्तार मे आ रही आटो रिक्शा से भिंड़त हो गया,जिसमे बाइक सवार सूरज को सर तथा चेहरे पर काफी चोट आ गई, स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी कुर्थिया दी गई, चौकी प्रभारी जगत नारायण यादव घटना स्थल पर पहुंच कर घायल को उपचार हेतु सीएचसी खेसरहा भेज कर बाइक तथा आटो रिक्शा को अपने कब्जे मे ले लिया है। बताया जाता है आटो चालक खेसरहा थाना के पिढिया निवासी राजेन्द्र पुत्र बनारसी हेलमेट लोड़ करके डिड़ई जा रहा था।

Related posts

ईरान पर हमले की खबरों के बीच गैस सिलेंडर को लेकर अफवाह।

prodoxy.ai@gmail.com

10 fastest growing travel destinations in Europe of 2017

prodoxy.ai@gmail.com

Myanmar to host tourism expo at the end of 2018

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment