NATIONAL

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आशा बहुओं का सम्मान, स्वास्थ्य केंद्र पर हुआ कार्यक्रम

कार्यक्रम में आशा बहुओं और महिलाओं को सम्मानित करते हुए उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आशा बहुओं का सम्मान, स्वास्थ्य केंद्र पर हुआ कार्यक्रम

सिद्धार्थनगर जनपद के मिठवल ब्लॉक स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आशा बहुओं और महिलाओं को सम्मानित करते हुए उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर 35 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं की मुख, स्तन और गर्भाशय से जुड़ी बीमारियों की जांच की गई तथा मरीजों को फल वितरित किए गए। साथ ही आशा बहुओं को उनके कार्य और योगदान के लिए पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के तहत भी जानकारी दी गई। इस दौरान 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई और 19 मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक सलाह दी गई।

स्वास्थ्य केंद्र मिठवल के अधीक्षक डॉ. धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि आशा बहुएं गांव-गांव जाकर स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने महिलाओं से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और नियमित जांच कराने की अपील की।

कार्यक्रम में डॉ. अपर्णा पाठक, स्टाफ नर्स, भाई डॉक्टर रविशंकर त्रिपाठी, धर्मेंद्र चौधरी,एएनएम, आशा कार्यकर्ता तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

अभय त्रिपाठी

Related posts

CUET परीक्षा में तकनीकी गड़बड़ी पर बवाल, छात्रों में नाराजगी

prodoxy.ai@gmail.com

UK growth figures raise chance of rate rise

prodoxy.ai@gmail.com

Barclays shares close down 7% after profits disappoint

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment