CITY

अंता: अंतर विद्यालय प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

लोकेशन: अंता | रिपोर्टर: कृपाशंकर दाधीच

अंता क्षेत्र के पीएम श्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय टारडीखेड़ा में अंतर विद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय सोरखंड कलां, पीएम श्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय टारडीखेड़ा तथा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय डाबरी काकाजी के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान सामान्य ज्ञान, गणित, विज्ञान एवं पर्यावरण क्विज तथा निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके अलावा विद्यार्थियों के लिए रस्साकशी और कबड्डी प्रतियोगिताएं भी कराई गईं। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, ज्ञान और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम प्रभारी संदीप सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रधानाध्यापक मदन शर्मा ने प्रतियोगिता के उद्देश्य एवं गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए प्रतिभागी टीमों का आभार व्यक्त किया। विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष मुकेश कुमार सुमन एवं उपाध्यक्ष कन्हैयालाल प्रजापति ने प्रतियोगिताओं के संचालन में सहयोग किया। खेल प्रतियोगिताओं में वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक माणकचंद मीणा एवं शिक्षक फरीद अहमद ने मैच रेफरी की भूमिका निभाई।

Related posts

बरेली पुलिस का विशेष अभियान: 445 स्थानों पर लाउडस्पीकर चेकिंग, 3 उतरवाए गए, 88 की आवाज़ कराई गई मानक अनुसार

‘मानव सेवा ही प्रभु सेवा’ — समाजसेवी प्रेम सिंह भाटी ने निभाया मानवता का फर्ज

prodoxy.ai@gmail.com

राजकीय कन्या महाविद्यालय बस्सी में कार्यालय प्रभारी जुल्फिकार अली कुरैशी को दी गई भावभीनी विदाई

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment