Uncategorized

अररिया में जोकीहाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 340.50 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

अररिया (बिहार)। अररिया जिले के जोकीहाट थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पथराबाड़ी-भेलागंज मार्ग स्थित एक अर्धनिर्मित मकान से 340.50 लीटर विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद की है।

रात्रि गश्ती के दौरान की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया। साथ ही मौके से तस्करी में प्रयुक्त एक चारपहिया वाहन और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।

जोकीहाट थाना प्रभारी राजीव कुमार झा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई थी। बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है और गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस तस्करी नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

रिपोर्ट: अवेश आलम, अररिया (बिहार)

Related posts

लखीमपुर खीरी: स्टेशन रोड की चौड़ाई को लेकर उठे सवाल, स्थानीय लोगों में नाराजगी

prodoxy.ai@gmail.com

सिद्धार्थनगर: शांति भंग की आशंका में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए

prodoxy.ai@gmail.com

मोहर्रम मेले को लेकर बटुरबाड़ी में शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने जारी किए दिशा-निर्देश

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment