CITYCRIME

19 साल से फरार डकैती का स्थायी वारंटी गिरफ्तार, सुभाषपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

शिवपुरी | संजय शर्मा

शिवपुरी जिले की सुभाषपुरा थाना पुलिस ने वर्ष 2007 के डकैती प्रकरण में पिछले 19 वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी डोली उर्फ संतोष पारदी मोगिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के निर्देश पर जिलेभर में स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी शिवपुरी संजय चतुर्वेदी के निर्देशन में फरार आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी।

पुलिस के अनुसार, प्रकरण क्रमांक 22/2007 में आरोपी डोली उर्फ संतोष पारदी मोगिया (44 वर्ष), निवासी ग्राम खेजरा, थाना धरनावदा, जिला गुना के खिलाफ न्यायालय द्वारा दो स्थायी वारंट जारी किए गए थे। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था।

30 जून 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी ग्राम सेंवड़ा में रिश्तेदारी से लौटकर धौलागढ़ फाटक पर मौजूद है। सूचना मिलते ही थाना सुभाषपुरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय शिवपुरी में पेश किया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अरविंद सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक अतिबल सिंह तथा आरक्षक सलमान खान, संजय जाट, धर्मेंद्र शर्मा, गौरे सिंह और अर्जुन जाट की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related posts

पीलीभीत में कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियां तेज, अधिकारियों ने किया रूट निरीक्षण

prodoxy.ai@gmail.com

कलेक्टर और एसपी ने नीट परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

कटेसर की मुख्य गली में जलभराव से ग्रामीण परेशान, जल निकासी की मांग तेज

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment