श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा अवैध शराब के विक्रय को रोकने हेतु विशेष निर्देश जारी किये गये हैं।
इस क्रम में श्री आर.डी. प्रजापति अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी एवं श्री सचिन कुमार धुर्वे एस डी ओ पी शिवपुरी के मार्ग दर्शन में अबैध शराब के विक्रय करने वालो पर लगातार नजर रखी जा रही थी इसी क्रम मे दिनाँक 21.07.2026 को थाना प्रभारी सुभाषपुरा को मुखविर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धौलागढ के पास दो नीले रंग की प्लास्टिक की कैनों मे देशी हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराव भरकर विक्रय के लिए खडा है। सूचना पर थाना प्रभारी सुभाषपुरा द्वारा टीम गठित कर प्रआर0 197 अभय सिंह को मय बल के सूचना की तसदीक हेतु रवाना किया गया । तसदीक के दौरान एक व्यक्ति शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धौलागढ के पास दो नीले रंग की प्लास्टिक की कैनो मे देशी हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराव भरकर विक्रय के लिए खडा दिखाई दिया जो पुलिस को आता देखकर हङवङा कर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेरावंदी कर पकडा गया व पकङे गये व्यक्ति से उक्त कैनो व व्यक्ति का नाम पता पूछा तो व्यक्ति के द्वारा दो नीले रंग की प्लास्टिक की कैनो मे देशी हाथ भट्टी की बनी 30-30 लीटर कुल 60 लीटर कच्ची शराव भरा होना व स्वयं का नाम मिथुन मोगिया(शिकारी) पुत्र मुन्ना मोगिया उम्र 36 साल निवासी ग्राम कैमई थाना बैराढ जिला शिवपुरी मध्य प्रदेश होना बताया । उक्त व्यक्ति पर शराब रखने लाने ले जाने विक्रय संबंधी कोई लाईसेंस ना होने से आरोपी के कब्जे से उक्त कच्ची शराब को विधिवत् जप्त कर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां से आरोपी को जेल भेजा गया ।
