CITY

गाजीपुर में युवाओं ने परमवीर चक्र विजेता वीर अब्दुल हमीद का जन्मदिन मनाया, मूर्ति पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

धामूपुर स्थित शहीद पार्क में केक काटकर मनाया जन्मदिवस, युवाओं ने वीरता और बलिदान को किया नमन।

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश)।
गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर क्षेत्र स्थित धामूपुर गांव में बुधवार शाम युवाओं ने अब्दुल हमीद का जन्मदिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया। उनके पैतृक गांव धामूपुर स्थित शहीद पार्क में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, केक काटा और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर वीर सपूत को नमन किया।

कार्यक्रम में समाजसेवी अनिकेत चौहान एवं सामाजिक कार्यकर्ता शिवानन्द यादव सहित स्थानीय युवाओं ने शहीद अब्दुल हमीद के अद्वितीय साहस, वीरता और राष्ट्र के प्रति उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि उनका जीवन आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और उनकी वीरगाथाएं देशभक्ति की भावना को मजबूत करती हैं।

अनिकेत चौहान ने कहा कि शहीद अब्दुल हमीद के त्याग और बलिदान को पूरा देश सम्मान के साथ याद करता है। उन्होंने कहा कि जन्मदिवस के अवसर पर गांव के बच्चों को उनकी वीरता की कहानियां सुनाई जाएंगी, ताकि नई पीढ़ी देशभक्ति और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा ले सके।

कार्यक्रम में वीर अब्दुल हमीद के पुत्र जुनेद आलम, साहिल आलम सहित सोहेल यादव, अशफाक, सोनू कुमार, संतोष यादव, लुरखु यादव, विष्णु, अमित यादव, पवन कुमार, जैस आलम एवं अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

रिपोर्टर: मोहम्मद इसरार

Related posts

हजारीबाग में चला विशेष वाहन चेकिंग एवं जागरूकता अभियान, हेलमेट पहनने की अपील

prodoxy.ai@gmail.com

हजारीबाग में दो मासूम भाई-बहन की मौत से सनसनी, निष्पक्ष जांच की उठी मांग

prodoxy.ai@gmail.com

शाहाबाद में विद्युत समस्याओं पर मंत्री रजनी तिवारी की बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment