CITY

प्राचार्य डॉ. बलवीर सिंह के प्रयासों को मिली सफलता, मेडिकल कॉलेज एटा को DNB PG की 10 सीटों की सौगात

एटा।* वीरांगना अवंतीबाई लोधी ऑटोनोमस स्टेट मेडिकल कॉलेज एटा के प्राचार्य डॉ. बलवीर सिंह के निरंतर प्रयासों एवं कुशल मार्गदर्शन का परिणाम सामने आया है। मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध चिकित्सालय को DNB (Diplomate of National Board) PG पाठ्यक्रम के अंतर्गत कुल 10 सीटों की स्वीकृति प्राप्त हुई है।

बताया गया कि गत माह नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS), नई दिल्ली की टीम द्वारा मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध चिकित्सालय का विस्तृत निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान विशेषज्ञ टीम ने अस्पताल एवं कॉलेज में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, मरीजों के उपचार, विभागीय व्यवस्थाओं, चिकित्सकीय संसाधनों, आधारभूत सुविधाओं तथा शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का मूल्यांकन किया।

निर्धारित मानकों के मूल्यांकन के बाद मेडिसिन विभाग में 4, पीडियाट्रिक्स विभाग में 4 तथा नेत्र रोग विभाग में 2 सीटों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस प्रकार मेडिकल कॉलेज को कुल 10 DNB PG सीटें मिली हैं।

इन सीटों पर शैक्षणिक सत्र 2026 से NEET-PG के माध्यम से प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी दी गई है। DNB PG सीटों की स्वीकृति को मेडिकल कॉलेज एटा की चिकित्सा शिक्षा एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
एटा | पत्रकार: सूरज कुमार | R हिन्दुस्तान TV न्यूज़

Related posts

एटा राष्ट्रीय लोक अदालत में 53 हजार से अधिक वादों का निस्तारण, बना नया रिकॉर्ड

prodoxy.ai@gmail.com

सीतापुर: श्रीराम जन्मोत्सव की कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, जयकारों से गूंजा पंडाल

prodoxy.ai@gmail.com

मैनपुरी मामले में निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग, प्रशासन से संवैधानिक कार्रवाई की अपील

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment