BREAKING NEWS

छतरपुर (मध्य प्रदेश) पत्रकारिता लोकतंत्र को देती है नई दिशा: राज्यमंत्री पत्रकार कल्याण कोष के गठन की हुई घोषणा ट्रैफिक प्रभारी ने दिया 1 लाख रुपये का सहयोग

मध्य प्रदेश के छतरपुर से खबर, जहां मप्र श्रमजीवी पत्रकार संघ के संभागीय सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए प्रदेश के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार ने कहा कि निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता ही लोकतंत्र को नई दिशा प्रदान करती है।

उन्होंने कहा कि पत्रकारों का भविष्य ही पत्रकारिता के भविष्य को तय करता है। सम्मेलन के दौरान पत्रकारों के हित में ‘पत्रकार कल्याण कोष’ के गठन की महत्वपूर्ण घोषणा की गई। इस सराहनीय पहल को समर्थन देते हुए ट्रैफिक प्रभारी ने अपनी ओर से 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि देने का ऐलान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकार और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। छतरपुर से ब्यूरो चीफ राजवीर सिंह की रिपोर्ट।

Related posts

स्कूलों में पत्रकारों की एंट्री पर रोक के आदेश से सिंगरौली में उठा विवाद, शिक्षा विभाग पर उठे सवाल

prodoxy.ai@gmail.com

यूपी के 26 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट उन्नाव में गंगा चेतावनी स्तर से ऊपर पहुंची

prodoxy.ai@gmail.com

फर्राटा पंखे की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment