Uncategorized

नरवर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 36 लीटर अवैध मदिरा जब्त

शिवपुरी। जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में आबकारी विभाग की टीम ने नरवर क्षेत्र के ग्राम बढ़खाड़ी में दबिश देकर 36 लीटर अवैध मदिरा जब्त की है। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देश पर आबकारी उपायुक्त संदीप शर्मा के निर्देशन तथा जिला आबकारी अधिकारी शुभम दांगोड़े के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वृत्त करैरा की टीम ने ग्राम बढ़खाड़ी में छापेमारी की।

मौके से कल्लू पुत्र हरबिलास केवट (51 वर्ष), निवासी बढ़खाड़ी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) एवं 49(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी, गश्त और चेकिंग अभियान जारी रहेगा। कार्रवाई में वृत्त प्रभारी राहुल गुप्ता, आबकारी उपनिरीक्षक विनीत कुमार शर्मा, बृजराज शर्मा, लोकेश बेवारिया सहित आबकारी बल एवं होमगार्ड के जवान शामिल रहे।

रिपोर्ट: केवल जैन, शिवपुरी ब्यूरो हेड

Related posts

शामली: जानलेवा हमले के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

prodoxy.ai@gmail.com

खैराबाद में उज्ज्वला लाभार्थियों को दीपावली की सौगात, DBT से खातों में पहुंची सब्सिडी

prodoxy.ai@gmail.com

हजारीबाग सदर अस्पताल में ट्रैफिक जाम, आधे घंटे तक फंसी एंबुलेंस

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment