ब्यूरो रिपोर्ट दिनेश सिंह सोमवंशी

अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मोहम्मदी पुलिस ने रविवार, 1 नवंबर को बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 गैर-जमानती वारंटियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर वांछित वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में मोहम्मदी कोतवाली पुलिस सहित संबंधित चौकियों की टीम शामिल रही। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।
