CITY

हत्या के मामले में 6 साल से फरार दो इनामी आरोपी गिरफ्तार

शिवपुरी | R हिन्दुस्तान TV न्यूज़*

थाना सुरवाया पुलिस ने हत्या के प्रकरण में पिछले करीब 6 वर्षों से फरार चल रहे दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों पर पुलिस द्वारा 3-3 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तारी के बाद दोनों को माननीय न्यायालय शिवपुरी में पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस करैरा विनायक शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुरवाया एवं पुलिस टीम द्वारा 30 सितंबर 2026 को कार्रवाई की गई।

पुलिस ने थाना सुरवाया के अपराध क्रमांक 103/20 में धारा 147, 148, 149, 307, 302 भादंवि तथा 25, 27, 30 आर्म्स एक्ट के तहत विवेचनाधीन मामले में फरार आरोपियों दीवान सिंह पुत्र पीतम सिंह गुर्जर (61 वर्ष) एवं रामहेत पुत्र नारायण गुर्जर (51 वर्ष) को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी ग्राम झाऊ, थाना भितरवार, जिला ग्वालियर के निवासी बताए गए हैं।

Related posts

दिल्ली में छात्र आंदोलन का समर्थन करने जा रहे दो छात्रों से मारपीट, वीडियो वायरल

prodoxy.ai@gmail.com

गरौठा कोतवाली के नए प्रभारी अखिलेश द्विवेदी ने संभाला कार्यभार, बोले— कानून व्यवस्था से नहीं होगा समझौता

prodoxy.ai@gmail.com

रेल मंत्री से सांसद जयप्रकाश रावत की मुलाकात, हरदोई–सांडी रेल लाइन और ट्रेनों के ठहराव का मुद्दा उठाया

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment