Uncategorized

अवैध संबंध के आरोप में व्यक्ति की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग। कटकमसांडी थाना क्षेत्र के तोरार गांव में अवैध संबंध के आरोप को लेकर हुई जगेश्वर भुइयां की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, घटना 6 सितंबर की रात हुई थी। मामले में अन्य आरोपियों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

घटना को लेकर मृतक की पत्नी फुलमति देवी के लिखित आवेदन पर कटकमसांडी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस निरीक्षक अंचल पेलावल सपन महथा के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए विकास गझु, पिता जगन गझु, निवासी बेला, पोस्ट शहपुर और प्रकाश गझु, पिता अशोक गझु को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी कटकमसांडी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

रिपोर्ट: मनोहर कुमार राज, ब्यूरो चीफ हजारीबाग, झारखंड

Related posts

हरदोई की अंशिका कश्यप ने प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

prodoxy.ai@gmail.com

शामली: जानलेवा हमले के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

prodoxy.ai@gmail.com

सीतापुर में फर्जीवाड़े की बड़ी आहट: डॉक्टर तौसीफ इलाही की डिग्रियों में मिलावट का खुलासा

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment