छतरपुर।* केन-बेतवा लिंक परियोजना के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता जल यात्रा निकाली गई। इस दौरान रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यात्रा के माध्यम से ग्रामीणों से संवाद कर परियोजना के उद्देश्यों और संभावित लाभों की जानकारी दी गई।

जागरूकता जल यात्रा का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में परियोजना के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों तक इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां पहुंचाना है। ग्रामीणों को परियोजना से होने वाले संभावित लाभों से अवगत कराया गया।

रिपोर्ट: राजवीर सिंह
