CITY

गरौली पुलिस के तीन निरीक्षक बने डीएसपी, एसपी ने पहनाए पदोन्नति के स्टार

सिंगरौली (बैढ़न), मध्य प्रदेश | आर हिंदुस्तान टीवी न्यूज़
रिपोर्ट: रमेश चंद्र जायसवाल

सिंगरौली पुलिस विभाग के लिए गर्व का क्षण रहा, जब पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी पदोन्नति आदेश के तहत जिले में पदस्थ तीन निरीक्षकों को उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) पद पर पदोन्नत किया गया। पदोन्नत अधिकारियों में राकेश साहू, अशोक सिंह परिहार और अर्चना द्विवेदी शामिल हैं।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गरिमामय पदोन्नति समारोह आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक षियाज़ के.एम. एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा ने नवपदोन्नत अधिकारियों को डीएसपी के स्टार पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

समारोह को संबोधित करते हुए एसपी षियाज़ के.एम. ने कहा कि पदोन्नति केवल सम्मान नहीं, बल्कि अधिक जिम्मेदारी, नेतृत्व क्षमता और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास जताया कि तीनों अधिकारी अपनी कार्यकुशलता, अनुभव और ईमानदारी के साथ नई जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा ने भी तीनों अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। समारोह में रक्षित निरीक्षक केशव सिंह चौहान, सूबेदार आशीष तिवारी सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts

ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर का तूफानी जनसंपर्क, सेवा शिविरों का किया निरीक्षण

चित्तौड़गढ़ के डॉ. कनक जैन को मिला राज्य स्तरीय भामाशाह प्रेरक सम्मान

prodoxy.ai@gmail.com

वटवृक्षांची लागवड, पर्यावरण संवर्धनाचा संदेश

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment