हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत गोंदलपुरा गांव में एक 70 वर्षीय वृद्ध महिला की घर के अंदर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

मृतका की पहचान तेतरी देवी के रूप में हुई है। शुक्रवार सुबह जब बहू खाना देने पहुंची, तो दरवाजा बाहर से बंद था और अंदर चारपाई पर महिला की खून से लथपथ लाश पड़ी मिली। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही बड़कागांव पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मांग पर डॉग स्क्वाड की मदद से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। हजारीबाग से ब्यूरो चीफ मनोहर कुमार की रिपोर्ट।
