एटा। जनपद एटा में आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक ‘‘सेवा संकल्प अभियान’’ चलाया जाएगा। अभियान के तहत विभिन्न विभागों के माध्यम से गांव से लेकर शहर तक जनकल्याण एवं जनभागीदारी से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

जिलाधिकारी अरविन्द सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अभियान को सफल बनाने के लिए विभागवार दायित्व तय करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान के दौरान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाए तथा आमजन की सहभागिता सुनिश्चित की जाए।
अभियान के सफल संचालन एवं समन्वय के लिए मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद मिश्र को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित कार्यक्रमों की कार्ययोजना तैयार कर समयबद्ध तरीके से गतिविधियां आयोजित करें।
अभियान के दौरान गांव और शहरों में विभिन्न विभागों द्वारा जनहित से जुड़े कार्यक्रम, जागरूकता अभियान एवं जनभागीदारी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
रिपोर्ट: सूरज कुमार, पत्रकार एटा
