Uncategorized

जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों से दिया मतदान जागरूकता का संदेश

चित्तौड़गढ़। पंचायत राज आम चुनाव-2026 के तहत मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) के अंतर्गत बेगूं ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम जोगणिया माताजी के पवित्र धाम पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया।

इस दौरान बटुकों ने स्वीप की मानव आकृति बनाकर मतदान का संदेश दिया। वहीं राजकीय बालिकाओं ने आकर्षक रंगोली सजाई और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जागरूकता गीतों के माध्यम से लोगों को लोकतंत्र के महापर्व में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

ब्लॉक स्वीप प्रभारी एवं विकास अधिकारी मुकेश जेमन ने उपस्थित लोगों को मतदान की शपथ दिलाई। उन्होंने लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक मतदाता से अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से उपयोग करने का आह्वान किया। राजेंद्र कुमार व्यास ने मतदान गीत प्रस्तुत कर जागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में सहायक अभियंता सुरेशपुरी गोस्वामी, जिला स्वीप टीम से एबीडीओ जगदीश चावला, कमलेश सहलोत, संजय काबरा, सुनील काखानी, रेखा चौधरी सहित ब्लॉक के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायत राज चुनाव में अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करना और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाना रहा।

रिपोर्ट: गौरव मेडतवाल, चित्तौड़गढ़

Related posts

शिवपुरी: करैरा के समोहा गांव में मारपीट का आरोप, महिलाएं और बच्चे भी घायल

prodoxy.ai@gmail.com

बारां में AAP का बोर्ड, शीतल राठौर बनीं सभापति, BJP ने मतदान से बनाई दूरी

prodoxy.ai@gmail.com

पीलीभीत: नहर किनारे मिली लापता युवक की बाइक, फेसबुक वीडियो के बाद बढ़ी चिंता

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment