Uncategorized

पीलीभीत: नहर किनारे मिली लापता युवक की बाइक, फेसबुक वीडियो के बाद बढ़ी चिंता

पीलीभीत। माधोटांडा थाना क्षेत्र में 28 वर्षीय महिपाल के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। युवक के घर से गायब होने के बाद उसका एक फेसबुक वीडियो सामने आया, जिसमें उसने हरदोई ब्रांच नहर के पास होने की बात कही थी। परिजन मौके पर पहुंचे तो नहर किनारे उसकी स्प्लेंडर बाइक लावारिस हालत में मिली, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नहर में सर्च अभियान चलाया, जो बेनतीजा रहा। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराते हुए अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

रिपोर्ट: सर्वेश शर्मा

Related posts

अदवा में गैर-कानूनी भांग की खेती रोकने के लिए लोग एकजुट हुए, ओडिशा नशामुक्त हुआ…

prodoxy.ai@gmail.com

बाराबंकी में चलती वैगनआर कार में लगी आग, बैनामा लेखक की जलकर मौत

prodoxy.ai@gmail.com

हरदोई में खड़े ट्रक से टकराई एंबुलेंस, चालक की मौत

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment