CITY

पीलीभीत पुलिस ने ‘जल शक्ति अभियान: कैच द रेन’ के तहत ली जल संरक्षण की शपथ

पीलीभीत | ब्यूरो चीफ: राजू सक्सेना

उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में ‘जल शक्ति अभियान: कैच द रेन’ के तहत पीलीभीत पुलिस कार्यालय में जल संरक्षण एवं जल के सदुपयोग को लेकर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए जल बचाने, वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने तथा जल संसाधनों के संरक्षण का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामाजिक दायित्व है।

इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक नताशा गोयल, क्षेत्राधिकारी कार्यालय/क्राइम सुरेन्द्र सिंह यादव, प्रतिसार निरीक्षक संतोष कुमार राघव सहित पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा वर्षा जल के अधिकतम संरक्षण के लिए सभी को प्रेरित करना रहा।

Related posts

खण्डार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 144 पव्वे अवैध देशी शराब और 12 बीयर बोतलों के साथ आरोपी गिरफ्तार

prodoxy.ai@gmail.com

चित्तौड़गढ़ के डॉ. कनक जैन को मिला राज्य स्तरीय भामाशाह प्रेरक सम्मान

prodoxy.ai@gmail.com

हजारीबाग में दैनिक जागरण का मेधावी छात्र सम्मान समारोह संपन्न।

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment