पीलीभीत | ब्यूरो चीफ: राजू सक्सेना
उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में जल संरक्षण के प्रति सामाजिक दायित्व निभाते हुए पीलीभीत पुलिस कार्यालय में ‘जल शक्ति अभियान: कैच द रेन’ के अंतर्गत शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक पीलीभीत सुकीर्ति माधव ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को जल संरक्षण एवं जल के सदुपयोग के प्रति जागरूक करते हुए शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि जल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण संसाधन है और इसके संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने जल की बचत, वर्षा जल संरक्षण और जल संसाधनों के उचित उपयोग का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में सहायक पुलिस अधीक्षक नताशा गोयल, क्षेत्राधिकारी कार्यालय/क्राइम सुरेन्द्र सिंह यादव, प्रतिसार निरीक्षक संतोष कुमार राघव सहित पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
जल शक्ति अभियान के माध्यम से प्रशासन का उद्देश्य आमजन में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और भविष्य के लिए जल संसाधनों को सुरक्षित रखना है।
पीलीभीत से ब्यूरो चीफ राजू सक्सेना की खास रिपोर्ट
