मवई/अयोध्या। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने और पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने 32 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बड़ा फेरबदल किया है।

फेरबदल के तहत पटरंगा थाना में तैनात उपनिरीक्षक प्रशांत पाण्डेय का तबादला करते हुए उन्हें थाना खंडासा की खंडासा चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
नई जिम्मेदारी के बाद उपनिरीक्षक प्रशांत पाण्डेय के सामने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने, प्रभावी गश्त और अपराधियों पर निगरानी रखने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी। इसके साथ ही फरियादियों की समस्याओं का त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण कराना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार गश्त करने, अपराधियों पर कड़ी नजर रखने और आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए हैं।
खंडासा चौकी की कमान संभालने के बाद अब क्षेत्र में उपनिरीक्षक प्रशांत पाण्डेय की कार्यशैली और पुलिसिंग को लेकर लोगों की नजर रहेगी।
रिपोर्ट: वेद प्रकाश राजपूत, ब्यूरो चीफ अयोध्या
