CITY

मिशन शक्ति 5.0: महोबा पुलिस ने महिलाओं को सुरक्षा और अधिकारों के प्रति किया जागरूक

महोबा। मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत महोबा पुलिस द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक महोबा शशांक सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह के पर्यवेक्षण में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में अभियान चलाया।

अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, कानूनी अधिकारों तथा विभिन्न अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। पुलिस टीमों ने महिलाओं को किसी भी परेशानी की स्थिति में तत्काल सहायता लेने के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी बताया।

महिलाओं को 181 महिला हेल्पलाइन, 1090 महिला शक्ति लाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सेवा और 1076 पुलिस हेल्पलाइन की जानकारी दी गई।

पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना संकोच पुलिस की मदद लेने की अपील की।

“बेटियों के हौसले को मिला नया आसमान, मिशन शक्ति से जाग उठी पहचान।”

रिपोर्ट: सूरजभान
मंडल ब्यूरो प्रमुख, महोबा
R Hindustan TV News

Related posts

विश्व प्रसिद्ध जाम सावली धाम पहुंचे सद्गुरु श्री ऋतेश्वर जी महाराज, मंदिर संस्थान ने किया भव्य स्वागत

prodoxy.ai@gmail.com

अररिया में धूमधाम से मनाई गई स्वर्गीय रामविलास पासवान की 80वीं जयंती, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बेटी से बातचीत से नाराज़ पिता ने युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment