CITY

राजस्थान में तबादलों पर से प्रतिबंध हटा, 5 जुलाई तक होंगे स्थानांतरण

जयपुर। राजस्थान सरकार ने राज्य के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्थानांतरण पर लगे प्रतिबंध को अस्थायी रूप से हटा दिया है। प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार 19 जून 2026 से 5 जुलाई 2026 तक स्थानांतरण किए जा सकेंगे।

जारी निर्देशों के अनुसार शिक्षा विभाग के तृतीय श्रेणी वेतन श्रृंखला के अध्यापकों तथा वर्षाकाल में संभावित बीमारियों को ध्यान में रखते हुए चिकित्सा विभाग के कार्मिकों पर स्थानांतरण प्रतिबंध अगले आदेश तक यथावत रहेगा।

सरकार ने स्थानांतरण प्रक्रिया में एकल महिला, विधवा, परित्यक्ता, गंभीर एवं असाध्य रोगों से पीड़ित कर्मचारियों, दिव्यांग कार्मिकों, दीर्घावधि सेवा वाले कर्मचारियों तथा राजकीय सेवा में कार्यरत पति-पत्नी के मामलों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं।

यह आदेश राज्य के सभी निगमों, मंडलों, बोर्डों एवं स्वायत्तशासी संस्थाओं पर भी लागू होगा। प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित अवधि के भीतर ही स्थानांतरण प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि स्थानांतरण प्रतिबंध हटने के बाद विभिन्न विभागों में तबादलों की प्रक्रिया तेज होने की संभावना है, जिससे लंबे समय से स्थानांतरण की प्रतीक्षा कर रहे कर्मचारियों को राहत मिल सकती है।

रिपोर्ट: बृजेश त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ राजस्थान
आर हिंदुस्तान टीवी न्यूज़

Related posts

जनपद न्यायाधीश ने जिला कारागार का किया निरीक्षण, बंदियों की समस्याएं सुनीं

अररिया में धूमधाम से मनाई गई स्वर्गीय रामविलास पासवान की 80वीं जयंती, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बांसी पुलिस की तत्परता से 2 वर्षीय मासूम बच्ची परिजनों से मिली, परिवार ने जताया आभार!

prodoxy.ai@gmail.com

Leave a Comment